{"_id":"6a84b6b4b0c140a469007bdc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155968-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 6.57 करोड़ से 69 मार्गाें पर होंगे हादसे रोकने के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 6.57 करोड़ से 69 मार्गाें पर होंगे हादसे रोकने के कार्य
विज्ञापन
फोटो-7-इस दही चौकी तिराहे पर होंगे सुरक्षात्मक कार्य। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग ने 69 ऐसे दुर्घटना बहुल मार्ग चिह्नित किए हैं जहां पर पिछले तीन साल में तीन से अधिक हादसे हुए हैं। इन मार्गों पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 6.57 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराया है। बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। एक्सईएन के मुताबिक धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
जनपद में 69 ऐसे मार्ग हैं जहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने इन मार्गों का सर्वे कराया था। इसमें पता चला था कि इन मार्गों पर पिछले तीन साल में तीन से अधिक हादसे हुए हैं। पड़ताल में जानकारी सामने आई थी कि यहां पर कहीं भी सुरक्षात्मक कार्य नहीं हैं। इसी कारण हादसे होते रहते हैं। इसके बाद इंजीनियरों ने सुरक्षात्मक कार्यों में जेब्रा क्रॉसिंग, मेटल बीम कैश बैरियर, रंबल स्टि्रप व कॉशन बोर्ड आदि लगवाने की संस्तुति करते हुए 6.57 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया।
एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया कराकर कार्य शुरू कराए जाएंगे। दावा किया कि इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।