{"_id":"6971234cf15c6f3d2e0d8a6a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143902-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंटेनर की टक्कर से गिरा बाइक सवार युवक, पहिया चढ़ने से दोनों पैर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंटेनर की टक्कर से गिरा बाइक सवार युवक, पहिया चढ़ने से दोनों पैर खराब
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (हरदोई)। कस्बे के बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। कंटेनर के पहिये से कुचलकर दोनों पैर खराब हो गए। पीआरवी ने पीछा किया तो करीब पांच किलोमीटर बाद कंटेनर चालक पुलिस के वाहन में भी टक्कर मारते हुए भाग गया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरदोई जिले के थाना सुरसा के गांव छब्बापुरवा निवासी मनींद्र (25) पुत्र कल्लू बुधवार की शाम बाइक से बांगरमऊ आया था। शाम 6:30 बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद स्थित बस अड्डे के पास अचानक ई-रिक्शा दाहिने मुड़ने लगा। बचने के लिए उसने बाइक दाहिने ओर मोड़ी तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिर गया और उसके पैरों के ऊपर से कंटेनर के पहिये निकल गए।
घटना के बाद कंटेनर का पीछा कर रही पीआरवी की गाड़ी में भी चालक ने कट मारी और भाग निकला। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सीसीटीवी में कंटेनर के नंबर की तलाश की गई लेकिन प्लेट में कीचड़ लगा होने से नंबर नहीं दिखा। घायल युवक को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर किया। टक्कर लगने से उसका हेलमेट भी दूर जा गिरा। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि कंटेनर की तलाश की जा रही है।
Trending Videos