{"_id":"69727da1f0e38339aa0ec50c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143958-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गाड़ेहार-कुल्हा हाल्ट मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पाही हरदो निवासी भगवानदीन उर्फ परानू (68) बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। गाड़ेहार-कुल्हा हाल्ट मार्ग पर बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉ. विमल कुमार आर्या ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी रामकुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक का पता लगाया जा रहा है।
मारपीट में चार पर एफआईआर
हसनगंज। कस्बा निवासी अरशद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी की रात आठ बजे वह हसनगंज कस्बा स्थित बस स्टॉप से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पड़ोस के उत्तू, जॉर्डन, आफताब और सचिन ने पुराने मारपीट के विवाद में घेरकर पीट दिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।(संवाद)
Trending Videos