उन्नाव। औरास के रामपुर गढ़ौवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपनी सरकार चुनी। छात्रा समरीन को प्रधानमंत्री और पूनम को उप प्रधानमंत्री चुना गया। आस्था शिक्षामंत्री, मोहिनी स्वच्छता मंत्री, अल्फीसा सांस्कृतिक एवं विकास मंत्री, दीपाली स्वास्थ्य मंत्री और राजकुमार खेलमंत्री बने।
निर्वाचन प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने विद्यालय के नव निर्वाचित बाल मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने बच्चों को विद्यालय स्वच्छता, प्रार्थना सभा, खेल और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार जैसी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक समझ विकसित करना है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का विकास होगा। इस दौरान प्रधान शिक्षिका शशि देवी, शिक्षक शाहे खुबा, रमनजीत कौर, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।