{"_id":"69fb933c0f723ee86b0e5a79","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149980-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक डेढ़ किलोमीटर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक डेढ़ किलोमीटर जाम
विज्ञापन
फोटो-31- शहर के बड़ा चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। स्थित यह रही कि स्कूली वाहनों के साथ पुलिस की गाड़ियां फंसी रहीं। गाड़ियों में बैठे गनर नीचे उतरे और मुख्य चौराहे पर आकर गाड़ियों को आगे बढ़वाना शुरू किया, तब जैसे-तैसे वाहनों ने रेंगना शुरू किया। इस दौरान आधे घंटे तक लोगों को परेशान होना पड़ा।
अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन के फटने के बाद उसे सुधारने के लिए बड़ा चौराहा पर खोदा गए गड्ढे का सही से भरान न होने से वह मुसीबत बना हुआ है। गड्ढे के साथ चौराहे पर सौंदर्यीकरण का काम भी चल रहा है। इसके चलते कचहरी पुल से आने वाले वाहनों को गुजारने में दिक्कतें आ रही हैं। जब कचहरी पुल के वाहन गुजारे जाते हैं तो गांधीनगर तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया जाता है।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे यही स्थिति बन गई। कचहरी पुल से आ रहे वाहनों को गुजारने में गांधीनगर तिराहा की ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। देखते ही देखते जाम गांधीनगर तिराहा तक पहुंच गया। जाम में कई स्कूली बसों के साथ पुलिस की भी गाड़ियां फंस गईं। लंबा जाम देख पुलिस की गाड़ियों में बैठे गनर नीचे उतरे और पैदल जाकर कचहरी पुल से गुजर रहे वाहनों को रुकवाया और अपनी गाड़ियां आगे बढ़वाईं। तब धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हुआ और दोपहर ढाई बजे पूरी तरह से जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हुआ।