{"_id":"69fb95594a9b4c211b0b4783","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149982-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर ने बाइक को 10 मीटर घसीटा, राजमिस्त्री की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर ने बाइक को 10 मीटर घसीटा, राजमिस्त्री की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
फोटो-32- रामनरेश उर्फ मोहित (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। सदर कोतवाली के परियर-करोवन मार्ग पर सुतियातारा चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
माखी थाना के जसुआपुर गांव निवासी रामनरेश उर्फ मोहित (25) पुत्र प्रहलाद राजमिस्त्री था। बुधवार रात करीब 7:30 बजे वह भाई रोहित (22) के साथ बाइक से घर जा रहा था। परियर-करोवन मार्ग पर सदर कोतवाली के सुतियातारा चौकी के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक डंपर में फंस गई और दस मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में रामनरेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं रोहित गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सदर कोतवाल के साथ माखी थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन डंपर मालिक को बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शव उठने के बाद वाहनों ने रेंगना शुरू किया, तब जाम खुल सका। मृतक रामनरेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वही घर का कमाने वाला था। बेटे की मौत से मां कौशल्या, भाई, बहनें और अन्य परिजन बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रोज इस मार्ग से सैकड़ों ओवरलोड ट्रक और डंपर निकलते हैं। हरदोई मार्ग पर यातायात बंद होने से बुधवार सुबह से यातायात रोज की अपेक्षा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।