{"_id":"69fe3a9c38ea358191078928","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150045-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर के अंदर घुसे सांड़ ने वृद्धा को पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर के अंदर घुसे सांड़ ने वृद्धा को पटका, मौत
विज्ञापन
फोटो-4- रामकुमारी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के लगलेसरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घर में सांड़ घुस गया। 70 वर्षीय ने उसे भगाने का प्रयास किया तो उठाकर पटक दिया इससे वृद्धा की मौत हो गई।
माखी थानाक्षेत्र के गांव लगलेसरपुर निवासी दयावती ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कोटे से राशन लेने गई थीं। घर में मां रामकुमारी (70) पत्नी रजऊ खाना बना रही थीं। इसी दौरान एक सांड़ घर में घुस गया और रोटी खाने का प्रयास किया। मां ने भगाने का प्रयास किया तो हमला कर दिया। सींग में फंसाकर पटकने से उनका बायां हाथ टूट गया। अन्य अंगों में भी चोटें आईं।
राशन लेकर लौटी तो देखा कि सांड़ घर से निकल रहा था। उसे किसी तरह भगाने के बाद अंदर पहुंची तो मां लहूलुहान जमीन पर पड़ी थीं। उन्हें अस्पताल ले गई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दामाद राधेश्याम ने बताया कि सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ के पटकने से वृद्धा की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।