फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 09 May 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल की समीक्षा में जिले के सभी 21 थानों को पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन

शासन के आईजीआरएस पोर्टल पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक तक शिकायतें दर्ज होती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। शासन स्तर से अप्रैल में पुलिस थानों में की गई शिकायतों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्नाव के सभी 21 थानों को प्रथम श्रेणी प्रदान की गई। इस पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सभी थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय पर होता रहना चाहिए। इससे फरियादियों की समस्याओं का समाधान होगा और जिले का दर्जा भी बेहतर बना रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed