{"_id":"69fe3a074195aa78a20a2bf2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150069-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में युवक और राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में युवक और राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
फोटो-24- राहुल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर तेजीखेड़ा गांव के पास शुक्रवार की शाम चार बजे बाइकों की भिड़ंत में युवक और राजमिस्त्री की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की पत्नी को सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
असोहा थानाक्षेत्र के जोरावरगंज गांव निवासी राहुल (25) पुत्र राजू रावत शुक्रवार की सुबह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फरहदपुर गांव में रहने वाली बहन लक्ष्मी के घर बाइक से गया था। शाम करीब चार बजे उसके साथ दूसरी बाइक से बहन लक्ष्मी और बहनोई सरवन भी फरहदपुर जा रहे थे। भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर असोहा थानाक्षेत्र के तेजीखेड़ा गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती पुरवा कोतवाली के पीरजादीगढ़ी निवासी राजमिस्त्री वंशगोपाल (45) और उनकी पत्नी सुनीता (43) की बाइक राहुल की बाइक से भिड़ गई। इस हादसे में राहुल, वंशगोपाल और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहुल के बहनोई सरवन की सूचना पर पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने राहुल और वंशगोपाल को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आंखों के सामने भाई की मौत से बहन के साथ बहनोई सरवन भी बेहाल हो गए।
सरवन ने बताया कि राहुल सऊदी अरब में करता था। 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था, अभी विवाह भी नहीं हुआ था। दूसरे मृतक वंशगोपाल के बेटे आकाश ने बताया कि मम्मी-पापा भल्लाफार्म स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती बबुरहा गांव निवासी मामा योगेश को देखने जा रहे थे। पिता राजमिस्त्री थे। तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
असोहा थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच की गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
राहुल की चचेरी बहन की है शादी, मातम में बदलीं खुशियां
मंगलगीतों की जगह चीख-पुकार की आने लगी आवाजें, सादगी से होगा विवाह
नवाबगंज। हादसे का शिकार राहुल के परिवार में शुक्रवार को चचेरी बहन की बरात आनी है। घर में खुशियों का माहौल था। मंगलगीत गाए जा रहे थे। अचानक मौत की खबर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। चीख-पुकार की आवाजें आनी लगीं।
राहुल के पारिवारिक चाचा प्रभु की बेटी की शुक्रवार को बरात आनी है। उसी में शामिल होने वह सऊदी अरब से आया था। सुबह बहन लक्ष्मी को लेने गया था। जीजा सरवन घर पर थे। इस कारण वह पत्नी और साले के साथ कार्यक्रम में शामिल होने साथ निकले थे। राहुत की मौत की सूचना घर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की तैयारियां किनारे हो गईं।
घटना की जानकारी सुन रिश्तेदार अस्पताल की ओर भागे। मंगलगीतों की जगह चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। डीजे बंद कर दिया गया। चाचा प्रभु ने बताया कि घटना की जानकारी लड़के वालों को दी गई है। दोनों पक्ष की पूरी तैयारी हो चुकी है। सादगी से फेरे कराकर शादी संपन्न कराई जाएगी।