{"_id":"69ff8bcaeb73073edb0ca1c7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150108-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
फोटो-8- अदनान उर्फ समीर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। भगवंतपुर गोटपाली गांव के बाहर शनिवार की सुबह बरगद के पेड़ से युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन कोई कारण ही नहीं बता पाए। मां ने बताया कि बेटा कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव भगवंतपुर गोटपाली निवासी इकबाल के पुत्र अदनान उर्फ समीर (18) ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। मां शाहीन ने बताया कि शनिवार की सुबह अदनान जरूरी काम से जाने और कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर निकला था। दोपहर बाद उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। मां शाहीन पुलिस को घटना की वजह नहीं बता पाईं। किसी तरह का आरोप न होने से पुलिस आत्महत्या ही मान रही हैं। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए मोबाइल फोन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में अभी तक मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।