{"_id":"69ff88a528724eaf220b24db","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150118-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाई की ससुराल गए युवक का सड़क किनारे खंती में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाई की ससुराल गए युवक का सड़क किनारे खंती में मिला शव
विज्ञापन
फोटो-16- शोभित (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। पावा-सफीपुर सकहन संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात युवक का शव बाइक सहित खंती में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव की पहचान कराई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पोस्टमार्टम में फेफड़ा फटने से मौत की पुष्टि हुई है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर पहलवान गांव के राजू सविता का बेटा शोभित सविता (22), वॉल कंपाउंड का काम करता था। शुक्रवार को बड़े भाई निहित की ससुराल फाजिलपुर गया था। साले अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार देर रात शोभित पावा चौराहे पर गुटखा लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं आए। मोबाइल पर फोन मिलाया तो उठा नहीं। तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।
करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बताया कि रात में पावा से अतहा की ओर जाने वाले अंधे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खंती में गिर गई। राहगीरों ने बाइक की लाइट जलता देख जानकारी दी। युवक को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब फोटो दिखाई तब पहचान की।
विज्ञापन
बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। एक बहन नेहा है। अभिषेक ने बताया कि शरीर पर चोट का निशान नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहले सीमा विवाद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल सफीपुर कोतवाली बताया। वहां गए तो माखी थाने का क्षेत्र बताया गया। बाद में माखी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में फेफड़ा फटने से मौत की पुष्टि हुई है।