{"_id":"6a02343d3a7bf2c7340b092c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150212-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: होटल में 50 हजार रुपये सहित बैग भूली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: होटल में 50 हजार रुपये सहित बैग भूली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे के बाईपास स्थित होटल में रविवार रात लावारिस बैग मिला। होटल संचालक विश्वास बाजपेई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग की जांच शुरू की।
चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला यात्री खाना खाने के बाद बैग भूलकर जाती दिखी। बैग में मिले कागजातों से महिला की पहचान पूर्णिमा निवासी पांडुनगर, कानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद महिला से संपर्क किया।
पुलिस के अनुसार बैग में करीब 50 हजार रुपये और अन्य जरूरी सामान रखा था। पूर्णिमा रात करीब दो बजे परिजन के साथ नवाबगंज पुलिस चौकी पहुंचीं। होटल संचालक की मौजूदगी में पुलिस ने महिला को बैग सुरक्षित वापस कर दिया। अपना बैग और रुपये मिलने पर महिला ने पुलिस और होटल संचालक की सराहना की।
Trending Videos