फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रेम-प्रसंग में बाधा पत्नी की जहर खिलाकर की हत्या

Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- प्रेमिका के घर के बाहर मौजूद महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : 1
बीघापुर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा मगरायर गांव में महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने रविवार की रात पत्नी को जहर खिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला का घर घेर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के साथ ही गांव के बाहर खेत से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी कंधई लाल ने बताया कि बीघापुर कोतवाली के गांव बाबूखेड़ा मगरायर गांव निवासी बेटी आरती (40) नि:संतान थी। दामाद गंगादीन की पड़ोसी शादीशुदा महिला से नजदीकी थी। पता चला तो वह विरोध करने लगी। पति-पत्नी में इसी बात को लेकर आए-दिन विवाद होने लगा। रविवार की रात आरती ने पति को पड़ोसी महिला संतोष के घर की तरफ से आते देखा तो झगड़ा किया। रात में उसने पत्नी को जहर दे दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घर का दरवाजा बंद होने और किसी के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो आरती मृत पड़ी थी। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। इस पर पिता कंधईलाल व व अन्य परिजन पहुंचे और दामाद की प्रेमिका का घर घेर लिया। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्रा, कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद गांव के बाहर से हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्यारोपी और उसकी कथित प्रेमिका को भी कोतवाली लाई। पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद, उसकी तीन बहनें और प्रेमिका आरती को परेशान करती थीं। कई बार मारपीट भी की। रविवार की रात जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजपाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्यारोपी पति गंगादीन, उसकी तीनों बहनों के साथ प्रेमिका संतोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हत्यारोपी पति और प्रेमिका को हिरासत में हैं। जांच की जा रही है।

दो बच्चों की मां है पड़ोसी महिला, पति मुंबई में
बीघापुर। गंगादीन की कथित प्रेमिका संतोषी दो बच्चों की मां है। महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता है। आरती की हत्या में पत्नी संतोषी का नाम आने से वह परेशान है। उसे बदनामी के साथ बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से घर के लिए निकल पड़ा है। उसे इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिस पत्नी और बच्चों के लिए वह इतनी दूर कमाने गया, वह उसके पीठ पीछे यह कृत्य कर रही होगी। महिला की हत्या के बाद दो परिवार बिखर गए। मृतका का पति और उसकी प्रेमिका जेल जाएंगे। बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला दोनों बच्चों को अधिकतर मायके भेज देती थी। वह घर में अकेली ही रहती थी। घटना के समय दोनों बच्चे एक चार साल और दूसरा आठ साल का साथ में थे। उधर प्रेमिका के जेल जाने से दो बच्चों को मां का प्यार कैसे मिलेगा। वह पिता के सहारे ही रहेंगे।


हंगामा कर रहे मायके वालों की पुलिस से भी हुई झड़प
बीघापुर। महिला की हत्या में मायके पक्ष से आई महिलाओं का हंगामा देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझ गईं। पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मामला बढ़ता देख सूचना सीओ को दी गई तो उन्होंने खुद पहुंच मोर्चा संभाला और महिलाओं से बात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतका की भाभी सुनीता और अन्य परिजनों का आरोप है कि पुलिस हत्यारोपियों से मिली हुई है। सीओ के भरोसा दिलाने के बाद सभी शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed