फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: श्रमिक की मौत में दो ठेकेदार और हाइड्रा चालक पर प्राथमिकी

Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ बाईपास के पास मजदूरी कर रहे श्रमिक के ऊपर लकड़ी का बोटा गिरने से हुई मौत की घटना में मृतक के पिता की तहरीर पर दो ठेकेदार और हाइड्रा चालक के खिलाफ लापरवाही से काम कराने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। शव का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियाना निवासी नंदकिशोर उर्फ नंदू (25) रविवार की रात आठ बजे बांगरमऊ बाईपास के पास आरा मशीन पर काम कर रहा था। लकड़ी का बोटा ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई थी। वह लकड़ी काटने और चीरने का काम करता था। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। पिता अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर काम कराने के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव सरैया निवासी ठेकेदार आजाद, नगर के मोहल्ला झंडाटोला निवासी ठेकेदार सिराज और हाइड्रा चालक मोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में दो ठेकेदार और हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed