{"_id":"6a02339d105c9c95c50340d0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150245-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक पर बैठे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक पर बैठे किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार की शाम डंपर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा किसान उछलकर सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक को भी चोट लगी। घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को ग्रामीणों ने वाहन सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रघुवरखेड़ा गांव निवासी मोती (51) गांव के ही सुरेंद्र कुमार के साथ बाइक से दोपहर दो बजे हसनगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया गए थे। मोती खाते में पैन कार्ड लगाकर शाम चार बजे लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग महुआ चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार खाली डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मोती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया है। पति की मौत से पत्नी फूला, बेटी शीलू, बेटे देशराज, सोनू, मोनू और कमलकिशोर बेहाल हैं।
ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने आनन-फानन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर घटना से एक किलोमीटर दूर भाग गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर चालक सहित पकड़ लिया। शरद कुमार ने बताया कि डंपर कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।