{"_id":"6a0233362db971f9c9028357","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150265-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रेम विवाह के विरोध में दो डंडों-धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रेम विवाह के विरोध में दो डंडों-धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। मुनऊखेड़ा गांव में प्रेम विवाह के विरोध में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर का इंतजार है।
यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे हुई। 21 अप्रैल को सुखलाल पासवान के बेटे अंशू ने परिवार की ही सपना से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद लड़का-लड़की गांव छोड़कर बाहर चले गए थे, जिससे दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई थी। सोमवार शाम सुखलाल और रामप्यारी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस मारपीट में रामप्यारी और उनके बेटे संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सपना ने आठ मई को अपने परिजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को जानमाल के खतरे की शिकायत भेजी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बावजूद बिहार पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद यह घटना हुई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सुखलाल के बेटे जीतू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, और दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।