फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: केबल चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Wed, 13 May 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन पुलिस ने मोबाइल टावर और सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 47 किलो तांबे का तार, 2060 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने उन्नाव और हरदोई जिलों में हुई कई चोरियों को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अजगैन पुलिस टीम मुंशीगंज तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अजगैन क्रॉसिंग के पास से संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने 14 सितंबर 2025 की रात अजगैन क्रॉसिंग स्थित एयरटेल साइट से 110 मीटर केबल चोरी करना कबूल किया। इसकी प्राथमिकी लखनऊ निवासी अंबिका प्रसाद ने दर्ज कराई थी। 9 मई 2026 की रात सफीपुर कोतवाली के बिलारीगोझा गांव से भी टावर केबल चोरी की बात स्वीकार की। इसके अतिरिक्त, हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोलर प्लांट व टावर से कॉपर केबल चुराना भी कबूल किया है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में माखी थाना के भदौना निवासी सुरेश उर्फ टंडेल, दही के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी सूरज उर्फ रामसजीवन, जगदीश, छोटे उर्फ छुट्टन और अजगैन के तोमरनखेड़ा निवासी सुनील को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




छोटे उर्फ छुट्टन पर पर दर्ज हैं 16 मामले
पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। चोरी के मामलों के अलावा इन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। छोटे उर्फ छुट्टन पर उन्नाव, लखनऊ, कानपुर नगर, रायबरेली और हरदोई में 16 मामले दर्ज हैं। सुनील पर चार, जबकि सुरेश उर्फ टंडेल, सूरज उर्फ रामसजीवन और जगदीश पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed