{"_id":"6a037ddc82648eb608013ab3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150306-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्मार्ट कक्षा से छात्रों ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्मार्ट कक्षा से छात्रों ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान
विज्ञापन
फोटो- 31-रामपुर गढ़ौंवा उच्च प्राथमिक स्कूल में स्मार्ट कक्षा में अंतरिक्ष की दुनिया की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। औरास के रामपुर गढ़ौवां उच्च प्राथमिक स्कूल में ‘आओ अंतरिक्ष की सैर करें’ गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने स्मार्ट कक्षा में बैठकर चांद, मंगल और अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को करीब से महसूस किया। स्मार्ट स्क्रीन पर अंतरिक्ष यान, चंद्रमा की सतह, चंद्रयान और मंगल मिशन से जुड़े दृश्य दिखाए गए।
छात्रा अल्फीसा ने बताया कि गुरुत्वाकर्षण के कारण चांद पर उसका वजन केवल छह किलो ही रह जाएगा। जीरो ग्रैविटी से जुड़े दृश्य देखकर छात्रा शगुन को लगा जैसे वह अंतरिक्ष में तैर रही हो। छात्रा अंकिता ने मंगल ग्रह पर जीवन और पानी की संभावनाओं से जुड़े वीडियो पर सवाल किए। स्पेस सूट और अंतरिक्षीय दबाव की जानकारी ने आस्था और दीपाली सहित कई बच्चों में जिज्ञासा पैदा की। उन्हें बताया गया कि पहला इंसान चंद्रमा तक कैसे पहुंचा और मंगल मिशन कैसे संचालित होते हैं।
बच्चों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारियों का डेटा भी संग्रहित किया। बाद में उन्होंने समूहों में अपने विचार उत्साहपूर्वक साझा किए। गतिविधि की तस्वीरों में बच्चों का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि अनुभव आधारित शिक्षा बच्चों की वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशक्ति को नई दिशा देती है