{"_id":"6a037e80aa47c9b3d80859ec","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150324-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जमीन लिखवाने में हेराफेरी, छह के बदले 16 बिस्वा कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जमीन लिखवाने में हेराफेरी, छह के बदले 16 बिस्वा कराई रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। छह बिस्वा जमीन खरीदने और उतने का ही रुपया देने के बाद भी कार्यालय के बाबुओं से मिलीभगत कर छह को 16 बनाकर रजिस्ट्री करा ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने शिकायत की तो सोमवार को मंगलवार को दोनों पक्षों को सहायक निबंधक कार्यालय बुलाया गया। परिसर में बातचीत के दौरान विक्रेता और परिजनों ने खुद को भाजपा नेता बताने वाले खरीदार को पीट दिया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और आरोपी को कोतवाली लेकर चली गई। हालांकि कोतवाली प्रभारी ऐसे किसी मामले की तहरीर न मिलने की बात कह रहे हैं।
खुद को भाजपा नेता बताने वाला सदर कोतवाली के शिवनगर मोहल्ला निवासी युवक ने परिचित महिला से पांच दिन पहले छह बिस्वा जमीन खरीदी थी। कागजों में हेराफेरी करके छह की बजाय 16 बिस्वा की रजिस्ट्री करा ली। जानकारी होने पर विक्रेता महिला ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत की थी। मंगलवार को अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाया था। कार्यालय परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो विवाद होने लगा। इसी दौरान विक्रेता व उसके परिवार के लोगों ने खरीदार व तथाकथित भाजपा नेता को पीट दिया। लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम आरोपी को लेकर कोतवाली चली गई। हालांकि बाद में मामले को दबाने और पीड़ित पक्ष से सुलह की कवायद शुरू हो गई।
कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। ऐसी कोई तहरीर भी नहीं आई है। घटना की जानकारी करा रहे हैं। वहीं सहायक निबंधक राजेश कुमार ने कार्यालय में ऐसी किसी घटना की जानकारी न होने की बात कही। बताया कि बाहर कुछ हुआ हो तो कुछ कह नहीं सकते।
Trending Videos