{"_id":"6a04d6adb2ebdb3fc00937ee","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150344-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। अकबरखेड़ा-धनोखर मार्ग पर एक भट्ठे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव संदाना निवासी बिंदा प्रसाद कश्यप (56) बुधवार को बाइक से बहू को विदा कराने रायबरेली के पाहो गांव जा रहे थे। अकबरखेड़ा-धनोखर मार्ग पर भट्ठे के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिंदाप्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकला। वह खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पति की मौत से पत्नी विनोद कुमारी, बेटे जतिन, नितिन और बेटी कविता बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर बाइक को कब्जे में लिया गया है। बेटे की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है।