{"_id":"6a04d7ba2f0dc3a6850cb327","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150372-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरों ने किसान के घर से पार किए लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरों ने किसान के घर से पार किए लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कुसुंभी गांव में मंगलवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवर-नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार कुल 9.25 लाख की चोरी हुई है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
अजगैन कोतवाली के कुसुंभी गांव निवासी कामेंद्र राजपूत अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं। बताया कि 20 बीघे खेती होने के साथ ट्रैक्टर चलवाते हैं साथ ही खाद की दुकान भी है। बताया कि मंगलवार रात माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने गए थे।घर पर हम तीनों भाई थे। गर्मी के चलते दो भाई अश्वनी, प्रेमकांत घर के बाहर और कामेंद्र छत पर सो रहे थेजबकि पत्नी रेशमा नीचे दूसरे कमरे में सोई थीं।
चोर छत से जीने के रास्ते घर में पहुंचे और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 4.25 लाख रुपये चोरी कर ले गए। कामेंद्र ने बताया कि नींद खुली तो देखा कपड़े और गहनों के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। बताया कि रुपये गेहूं की बिक्री के थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की । कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की चोरी का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है।