फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शिक्षामित्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा शिक्षिका ने खाया जहर, भर्ती

Fri, 15 May 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- सहायक शिक्षिका नर्गिस बानो। स्रोत: वीडियो
अचलगंज (उन्नाव)। बदरका गांव के प्राथमिक स्कूल की सहायक शिक्षिका ने शिक्षामित्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा स्कूल में ही जहर खा लिया। गंभीर हालत में सीएचसी उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बीएसए ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षिका का हाल जाना। डॉक्टर ने नींद की गोलियां खाने की बात बताई है। बीएसए ने बीईओ को नोटिस जारी कर मामले में अब हुई जांच की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इब्राहिमाबाद निवासी नर्जिस सुल्ताना (32) सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के बदरका प्रथम प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं बृहस्पतिवार को स्कूल में वीडियो बनाया जिसमें शिक्षामित्र पुष्कर बाजपेई पर आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जहर खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर गिर गईं।
विज्ञापन

प्रधान शिक्षिका अंजू गुप्ता ने एंबुलेंस बुलवाई और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सहायक शिक्षिका को सीएचसी लाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बीएसए ने अस्पताल पहुंच शिक्षिका का हाल जाना। सहायक शिक्षिका ने बताया कि प्रधान शिक्षिका के साथ बीईओ से कई बार शिक्षामित्र की हरकतों की शिकायत की लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सहायक शिक्षिका की हालत में सुधार है। बीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच शुरू हुई है। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed