फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तीन पालियों में 693 छात्र-छात्राओं ने दी डीएलएड की परीक्षा

Fri, 15 May 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिले के तीन केंद्रों पर हुई डीएलएड परीक्षा में तीनों पालियों में 693 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल आए थे। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। डायट में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होती रही।
विज्ञापन

डीएलएड के 2024 बैच के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। बृहस्पतिवार को तीनों पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर था। अचलगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 183 ने परीक्षा दी, आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज में भी इन्हीं तीनों विषयों में 262 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इसमें 258 ने परीक्षा दी। चार ने परीक्षा छोड़ दी। मोतीनगर स्थित पीएमश्री जीजीआईसी में पंजीकृत 271 अभ्यर्थियों में 262 परीक्षा में शामिल हुए नौ ने परीक्षा छोड़ दी। अचलगंज स्थित जीजीआईसी केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी रोहित और वीरेंद्र ने बताया कि पेपर सरल था, जो पढ़ा था वही आया। परीक्षा केंद्र में भी कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन


डायट प्राचार्या अमिता सिंह ने बताया कि पहली पाली में छात्रों ने विज्ञान, दूसरी पाली में गणित और तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दी। विज्ञान विषय का पेपर सुबह 10 से 11 बजे तक, गणित का 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और सामाजिक अध्ययन का दोपहर दो से शाम चार बजे तक था। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed