फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, प्रयागराज के चार युवकों की मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
सफीपुर (उन्नाव)। प्रयागराज से उत्तराखंड घूमने जा रहे युवकों की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में भिड़ गई। इससे करीब 120 किलोमीटर से जा रही कार के परखचे उड़ गए। इसमें सवार तीन व्यवसायियों समेत चार की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के थाना फूलपुर के गांव जाफरपुर निवासी विजय पटेल (35) पुत्र मकसूदनलाल पारिवारिक भतीजे उदय पटेल (26) पुत्र रामसिंह पटेल, गांव के अनुपम (32) पुत्र अजय गुप्ता और प्रतापगढ़ के मानधाता निवासी अमन (28) कार से शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। कार अनुपम चला रहे थे। ये लोग गंगा एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही कार शुक्रवार को शाम करीब 3:20 बजे कुरसठ गांव के सामने एक्सप्रसेव की तीसरी लेन पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इससे कार के परखचे उड़ गए और कार की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी।
विज्ञापन


इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान किसी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन यूपीडा कर्मचारियों के साथ लोगों की मदद से चारों को कार से निकलवाया। इसमें से दो को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी और दो को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल से घर वालों को सूचना दी गई। वह उन्नाव के लिए रवाना हुए। फोन पर जाफराबाद के अखिलेश पटेल ने बताया कि विजय टेंट कारोबारी थे। अनुपम की मोबाइल की दुकान है। अमन उन्हीं दुकान पर काम करता था। उदय की जूता चप्पल की दुकान है और वह घर का इकलौता बेटा था। युवकों की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने का अनुमान है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक भी हिरासत में है।

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो-28-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed