{"_id":"6a3ecbc61c52cee76c0c8468","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152842-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ससुराल के बाहर मृत मिला युवक, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ससुराल के बाहर मृत मिला युवक, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-4- नीरज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। युवक का शव शुक्रवार को उसकी ससुराल से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के बाहर संदिग्ध हालात में मिला। युवक बृहस्पतिवार की रात 11 बजे घर से ससुराल जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है।
माखी थानाक्षेत्र के पुरवा गांव का नीरज (28) खेती करता था। शुक्रवार की सुबह मरौंदा सूचित गांव के लोगों ने उसे गांव के बाहर बने गेट के पास मृत पड़ा देखा। उन्होंने नीरज की पत्नी संगीता को सूचना दी। मौत की खबर पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के पास जहर की दो खाली पुड़िया मिलीं। इस पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई। शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाते समय भी परिजन ने परियर के पास सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के कारण नीरज के खुदकुशी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पिता ने बहू पर लगाए आरोप
मृतक के पिता मुन्नू ने बहू संगीता के चाल-चलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बेटे नीरज की हत्या का आरोप भी लगाया। मुन्नू ने बताया कि बहू की कुछ आदतों के कारण बेटे से अनबन रहती थी। इसी वजह से बहू मायके में रह रही थी। नीरज के दो बच्चे तनु और गौरी हैं।