{"_id":"6a3ecbad8f4b07b446018175","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152845-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तिलक समारोह में फायरिंग करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तिलक समारोह में फायरिंग करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। आसीवन के जमलापुर गांव में बुधवार रात तिलक समारोह में गोली चलने से कन्या पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कानपुर हैलट अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में एक घायल के बेटे ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जमलापुर निवासी आशाराम के बेटे अखिलेश यादव के तिलक में माखी थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा से कन्या पक्ष के लोग आए थे। तिलक की रस्म पूरी होने के दौरान अचानक गोली चली। इससे बाबाखेड़ा निवासी करन यादव (60), गजाखेड़ा के रामखेलावन (70) और हरीगढ़ी के किशनपाल (55) के हाथ और पैर में छर्रे लगे थे। घायलों को पहले मियागंज सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में कानपुर हैलट रेफर किया गया। घायल करन के पुत्र सुखबीर ने रसूलाबाद के कल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुखबीर का आरोप है कि कल्लू ने उनके पिता से परिचय पूछने के बाद गोली चलाई। कानपुर में घायलों के शरीर में लगे छर्रों की जांच की गई है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गोली लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से चली थी। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक के पास लाइसेंस है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी कल्लू की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।