{"_id":"6a3ecc870948aa9c800b6ba8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152854-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभ्युदय कोचिंग के लिए अब 30 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभ्युदय कोचिंग के लिए अब 30 तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पर्याप्त आवेदन नहीं आए। इस कारण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। काउंसिलिंग 1 जुलाई को होगी और उसी दिन से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए अब तक 415 आवेदन आए हैं। इनमें एसएससी के लिए सबसे अधिक 187 आवेदन हैं। यूपीएससी के लिए 113 आवेदन आए हैं। एनडीए सीडीएस (सेना) कोर्स के लिए 62 युवाओं ने आवेदन किया है। नीट की तैयारी के लिए 53 आवेदन मिले हैं। नियमानुसार प्रत्येक कोर्स में कम से कम 50 आवेदन होना आवश्यक है। कई कोर्सों में यह संख्या अभी कम है। इस कारण तिथि बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त आवेदनों की काउंसिलिंग 22, 23 और 24 जून को संपन्न हो चुकी है। 30 जून तक आवेदन करने वाले छात्रों की काउंसिलिंग एक जुलाई को कराई जाएगी। चयनित छात्रों की सूची स्काउट गाइड भवन के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। एसएससी की तैयारी की कोचिंग डायट परिसर स्थित स्काउट गाइड भवन में चलेगी। एनडीए/सीडीएस और नीट के कोर्स डीएसएन पीजी कॉलेज के कमरा नंबर 10 और 11 में संचालित होंगे।