फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दौड़ने गए छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6- पार्थ उर्फ ओमजी (फाइल फोटो)
बीघापुर। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे राधागंज कस्बा निवासी छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा रोज सुबह दौड़ने जाता था।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा राधागंज निवासी कॉस्मेटिक दुकानदार दुर्गेश जायसवाल के बेटे पार्थ उर्फ ओमजी (16) ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की थी। पिता ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई के लिए आवेदन किया था, साथ ही बड़े भाई की तरह फौजी बनने के लिए सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह नियमित रूप से सुबह दौड़ने जाता था और खाली समय में दुकान में हाथ बंटाता था। शनिवार की सुबह भी दौड़ और वर्जिश करने गया था। उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर रावतपुर गांव के सामने कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर श्यामलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई उत्कर्ष जायसवाल सेना में हैं। उनकी तैनाती उत्तराखंड में है। मां सोनी जायसवाल ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बेटे की मौत से माता-पिता और परिजन बेहाल हैं। ओमजी की असामयिक मृत्यु पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल कुमार द्विवेदी सहित अन्य व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed