{"_id":"6a401b36512a5674270393d7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152924-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पानी भरने के विवाद में तोड़ा वाटर कूलर, बोरिंग की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पानी भरने के विवाद में तोड़ा वाटर कूलर, बोरिंग की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो-28- वाटर कूलर क्षतिग्रस्त करते लोग। स्रोत: वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला जुगियाना में पानी भरने के लिए विवाद हो गया। इस पर शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से लगाए गए वाटर कूलर और बोरिंग को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर पंचायत ने लगभग एक साल पहले जुगियाना मोहल्ले में इंडिया मार्का हैंडपंप बोर और वाटर कूलर लगाया था। आरोप है कि शनिवार को कुछ लोगों ने आधे घंटे तक तोड़फोड़ की। हैंडपंप के बोर में ईंटें डाल दीं। वाटर कूलर और उसकी जाली को भी तोड़ दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसडीएम शिवेंद्र वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। तहरीर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से पेयजल संकट की आशंका जताई गई। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया है।
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें शमशाद, बबलू, समीर, मुकर्रम अली, निसार, मो. आजम, शाहिद, सरफराज और मारुफ शामिल हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है।