{"_id":"6a401ba6974703ff16057267","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152930-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कोचिंग संचालकों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कोचिंग संचालकों ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ स्थित कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद जिले में भी मानकविहीन कोचिंगों को बंद करा दिया गया है लेकिन परीक्षाएं पास होने से अभ्यर्थी पढ़ाने की बात कह रहे हैं, ऐसे में कुछ संचालकों ने डीएम से मिलकर अपनी बात रखी। डीएम ने फिलहाल अभी संचालन पर रोक लगाई है। सीएफओ और डीआईओएस से बातचीत के बाद ही आगे की प्रक्रिया की बात कही है।
बता दें कि शिक्षा विभाग, यूएसडीए और अग्रिशमन विभाग संयुक्त रूप से अवैध तरीके से संचालित कोचिंगों और अन्य कॉमर्शियल भवनाें पर कार्रवाई कर रही है। कोचिंग और लाइब्रेरी बंद होने से अभ्यर्थियों की पढ़ाई पर संकट खड़ हो गया है। ऐसे में उन्हें तैयारी में परेशानी हो रही है। शनिवार को कई कोचिंग संचालकों ने डीएम से मिलकर संचालन का रास्ता निकालने की बात कही। डीएम घनश्याम मीणा से सील की गई कोचिंगों को खुलवाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने अभी साफ इन्कार कर दिया। कहा कि मानक पूरे होने के बाद ही संचालन हो पाएगा। उन्होंने सोमवार को डीआईओएस और अग्निशमन अधिकारी को बुलाकर पहले बात करने फिर आगे की प्रक्रिया की बात कही है। इस दौरान नजर, विवेक, प्रदीप, निर्भय जायसवाल, अंबुज कुमार सहित अन्य संचालक शामिल रहे।