{"_id":"6a401c35ab252e89a8046df4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152936-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा में डूबा युवक, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा में डूबा युवक, गोताखोर कर रहे तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। दबौली गांव में शनिवार को दुकानों पर फोनपे बाॅक्स लगाने के बाद पांच दोस्त गंगा में नहाने चले गए। एक दोस्त का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों से तलाश करा रही है।
लखनऊ निवासी हर्ष ने बताया कि शनिवार को वह चार साथियों सहित तीन बाइक से गांव दबौली में शनिवार को फोन बॉक्स लगाने आया था। शाम को कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कटान के पास शाम छह बजे गंगा में नहाने लगे। नहाते समय श्रेयांश तिवारी (21) पुत्र विमलेश कुमार निवासी ख्वाजगीपुर करोवन सदर कोतवाली का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई है।
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तलाश की जा रहीं है।समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी थी।