{"_id":"6a44201e0d13d68ba0003de3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153052-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
फोटो-12- कुलदीप मौर्य (फाइल फोटो)
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर भवलिया गांव की मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई, दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।
असोहा थानाक्षेत्र के भवलिया गांव निवासी कुलदीप मौर्या (35) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से पड़ोसी गांव दूध डेयरी में दूध देने जा रहे थे। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर भवलिया गांव की मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार थानाक्षेत्र के रैनापुर गांव निवासी शिवनंदन(32) से बाइक भिड़ गई। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजनों के आने के बाद कुलदीप के पहले कालूखेड़ा निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर परिजन लेकर चले गए। वहां इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। घायल शिवनंदन का परिजन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुलदीप खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उन्हीं पर परिवार की जिम्मेदारी थी। बेटे की मौत से पिता शिवशंकर ,मां शिवरानी, पत्नी मैत्री बेहाल हैं। दो बच्चों में बिटिया नित्या और बेटा सामर्थ्य है। एसओ फूल सिंह ने बताया कि बाइकों को कब्जे में ले लिया गया हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैं।