{"_id":"6a44200955f9df21f10f97b1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153065-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला ससुराल आए चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला ससुराल आए चालक का शव
विज्ञापन
फोटो-25- रघुनंदन उर्फ सुखनंदन (फाइल फोटो)
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। महमदखेड़ा गांव में पत्नी के साथ ससुराल आए वाहन चालक का शव गांव के बाहर बाग में गमछे के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि नशे की हालत में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
हरदोई जिले के थाना संडीला के गांव उमर ताली निवासी रघुनंदन उर्फ सुखनंदन (45) पेशे से वाहन चालक था। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव महमदखेड़ा स्थित ससुराल साले की बीमार पत्नी शांति को देखने सोमवार को पत्नी केशकली के साथ आया था। रात में ही पत्नी से घर चलने के लिए कहा। सुखनंदन के नशे में होने से ससुराल वालों ने रात में घर लौटने से मना कर दिया तो पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी केशकली के मुताबिक वह नाराज हो गए और बाइक की चाबी फेंककर बिना बताए ही घर से चले गए। न लौटने पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर लोनारीखेड़ा मार्ग पर विनय की बाग में गमछे के फंदे से लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पति की मौत से पत्नी और बच्चों विशाल और अंकुर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग की बात सामने आई है।
बेटे ने मामा और मौसा पर लगाया पिटाई के लिए तलाशने का आरोप
रघुनंदन के बेटे विशाल ने बताया कि घटना के पहले पिता ने फोन कर बताया था कि मुझे मारने के लिए साले कमलेश, रामचंद्र और हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी साढ़ू दीनदयाल मेरी तलाश कर रहे हैं। वह टाॅर्च लेकर सामने आ रहे हैं, बस यह बताकर फोन काट दिया था। इसकी रिकार्डिंग भी है। बेटे के आरोप पर रघुनंदन की पत्नी का कहना है कि ये तीनों लोग टॉर्च लेकर ढूंढ़ने निकले थे। अगर मिले होते तो साथ ले आते। बेटे का आरोप निराधार है।