{"_id":"6a4e9dae48c02bbe6c0541a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153458-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिल्ली से लौट रहा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिल्ली से लौट रहा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस के परिचालक ने उसे बेहोश देखा तो मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
आसीवन थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी दुर्गेश (20) पुत्र राजवीर दो महीने पहले दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की कंपनी में काम करने गया था। मंगलवार को उसने घर पर फोन कर बताया कि नई दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस से बैठकर घर आ रहा है। बुधवार को सुबह 10 बजे बस मियागंज चौराहे पर पहुंची तो परिचालक ने उतरने के लिए आवाज लगाई लेकिन वह नहीं बोला। पास जाकर देखा तो दुर्गेश बेहोश पड़ा था। उसका सामान भी गायब था। परिचालक ने उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित के छोटे भाई दुर्विजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। करीब दो घंटे बाद होश में आने पर विजय ने बताया कि रास्ते में उसे एक युवक ने चाय पिलाई थी फिर वह बेहोश हो गया। पास रहे 15 हजार रुपये, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो बैग उसके गायब हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।