{"_id":"6a4e9c0b6666577b29084124","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153495-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार-पुरवा मार्ग पर कोटवर स्थित एक इंटर कॉलेज से पहले सड़क किनारे झाड़ी में सोमवार को महिला का शव मिलने की घटना में तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। पहचान में जुटी पुलिस ने 30 सीसीटीवी कैमरों के करीब 300 फुटेज देखे। उसमें नजर आए संदिग्धों की पुलिस तलाश कर रही है।
बिहार थाना क्षेत्र के कोटवर गांव के इंटर कॉलेज के पास सोमवार दोपहर स्कूल से 500 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ी के पास करीब 35 साल की युवती का शव पड़ा मिला था। महिला के सिर पर चोटों के निशान होने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट और खून लगा था। हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। तीन दिन बीतने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बिहार-मौरावां मार्ग, बिहार-रायबरेली और लखनऊ मार्ग तक करीब 30 सीसीटीवी और 300 फुटेज खंगाले लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।