{"_id":"6a4e9c212c42b6a6e70be0a7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153504-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने वाली सहायक शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने वाली सहायक शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सुमेरपुर ब्लॉक के नारायणपुर कंपोजिट स्कूल में तैनात सहायक शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रधान शिक्षक को दबाव में लेकर अपने छूटे हस्ताक्षर बनाए थे। प्रधान शिक्षक की शिकायत पर हुई जांच में मामला सही मिलने पर कार्रवाई हुई है।
उच्च प्राथमिक स्कूल नारायणपुर कंपोजिट के प्रधान शिक्षक चंद्रभान सिंह ने पिछले दिनों बीएसए से शिकायत की थी कि सहायक शिक्षिका निशा तोमर कानपुर से आती हैं। बताया कि स्कूल में चार महिला शिक्षक हैं। ये आपस में गुट बनाकर अपनी ड्यूटी खुद तय कर लेती हैं। पूरे महीने कोई न कोई शिक्षिका स्कूल से गायब ही रहती हैं। बताया कि निशा तोमर तो एक, दो दिन ही आती हैं। फोन कर पूछने पर जिला, मंडल या फिर प्रदेश कार्यालय में अपने को संबद्ध होने की बात बताती हैं।
प्रधान शिक्षक की शिकायत के बाद बीएसए ने बीईओ बिछिया संजय कुमार से इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया था। मई महीने में सिर्फ चार दिन ही स्कूल आना मिला लेकिन उपस्थिति स्कूल खुलने वाले दिन तक दर्ज मिली थी। जून में भी यही हाल मिला था। इस पर बीएसए ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया था। स्प्ष्टीकरण से संतुष्ट न होकर निशा तोमर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सहायक शिक्षिका को निलंबित कर सुमेरपुर बीआरसी में उन्हें संबद्ध किया गया है। बीईओ बीघापुर अनीता साह को जांच अधिकारी बनाया गया है।