{"_id":"6a5142dd25add463e604f137","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153586-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 13 दिन बाद कब्र से शव निकाल कराया पोस्टमार्टम, शरीर में सात चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 13 दिन बाद कब्र से शव निकाल कराया पोस्टमार्टम, शरीर में सात चोटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। सड़क हादसे में 13 दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में पिता ने उसके दोस्त पर हत्या की आशंका जताई थी। इस पर हाईकोर्ट के आदेश पर न्यायिक एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शव कब्र से निकलवाकर वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें हाथ, पैर, कंधा और सीने में सात चोटें मिली हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है।
हसनगंज कस्बा निवासी सलीम का बेटा आरिफ 27 जून को पड़ोसी जुनेद के साथ बाइक से घूमने गया था। पिता के मुताबिक उसी दिन शाम चार बजे जुनेद ने फोन कर बताया कि फरीदीपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लाने पर मौत हो गई। उस समय पोस्टमार्टम कराए बिना शव दफन कर दिया गया था।
इसके बाद जुनेद हम लोगों से मिलने से बच रहा था। संदेह पर हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम और हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार सुबह आठ बजे कस्बे के आवामी बड़ा कब्रिस्तान में न्यायिक एसडीएम उदयवीर सिंह, संयुक्त अभियोजन अधिकारी मो. तारिक खान, सीओ तेज बहादुर सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन श्रीवास्तव कोतवाल के साथ पहुंचे। वीडियोग्राफी के साथ शव की खुदाई शुरू हुई। डेढ़ घंटे खुदाई के बाद शव निकला। पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. तौसीफ रिजवी, डॉ. असलाउद्दीन और अचलगंज सीएचसी के डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया, जिसमें सात चोटें मिली हैं। ये चोटें सीने, कंधे, हाथ, पैरों में हैं। सारी चोटें हादसे की हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल शरद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद फिर दफन कर दिया गया है। हादसे की चोटों से मौत की बात सामने आई है।