{"_id":"6a5e77e8063f505b6e05db59","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154142-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंध्रप्रदेश में युवक की मौत, परिजन ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंध्रप्रदेश में युवक की मौत, परिजन ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-9- सुपासी गांव में युवक का शव आने के बाद मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। सुपासी गांव के युवक की आंध्रप्रदेश में मौत हो गई थी। शव घर पहुंचा तो परिजन ने साथ ले जाने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसओ ने परिजन को समझाया और घटनास्थल वाले थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा। सहयोग का आश्वासन दिया तब परिजन शांत हुए और शव दफनाया गया।
अचलगंज के सुपासी गांव निवासी महावतों के डेरा निवासी आरिफ (20) पुत्र मनोज मोहल्ले में ही रहने वाले निराले, जुबेद, अली और शाहिल के साथ 13 जुलाई को काम की तलाश में बंगलूरू गया था। 16 जुलाई को आरिफ का शव आन्ध्रप्रदश के त्रिपती स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत पड़ा मिला था। वहां की पुलिस ने अचलगंज थाने में सूचना दी थी। तब परिजन को पता चला था।
परिजन बंगलूरू से शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार सुबह घर आ ने साथ ले जा ने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझाया और वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने साथ लेकर गए लोगों के खिलाफ आंध्रा के त्रिपती थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। एसओ ने लोकल स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तब शव दफन किया गया।
विज्ञापन
एसओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला आंध्रा प्रदेश का है। प्राथमिकी वहीं दर्ज की जाएगी। अचलगंज पुलिस उसमें मदद करेगी।