{"_id":"6a5fc1fec9d6578ffe038dca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154180-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-4- सुभाष (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। कोइथर गांव में सोमवार की रात युवक का शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस को पता चला। पुलिस की जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण परिजन नहीं बता पाए।
दही थानाक्षेत्र के गांव कोईथर निवासी रामनरेश ने बताया कि भतीजा सुभाष (19) पुत्र बसंत मुंबई में काम करता था। 20 दिन पहले ही घर लौटा था। इसके बाद वहां न जाने की बात कही थी। करीब एक सप्ताह से वह अजगैन कोतवाली के नवाबगंज में एक बिरयानी की दुकान पर काम करने लगा था।
चाचा के मुताबिक सोमवार को भी वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन शाम को घर नहीं आया। उसका शव गांव से 500 मीटर गूलर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। गांव वालों ने बताया तो पता चला। यह कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां पुष्पा, भाई और अन्य परिजन बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन अभी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।