{"_id":"6a5fc40240b3471f2400984b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154200-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कृषि की सीटों पर दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कृषि की सीटों पर दाखिले शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटामुजावर। पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कृषि की सीटों पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने बताया कि मिशन प्रवेश 2026–27 में अब तक करीब 500 प्रवेश लिए जा चुके हैं। बीसीए पाठ्यक्रम की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। बीएससी (कृषि) में 120 सीटें हैं। इसमें करीब 115 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की स्थिति में है। इसके साथ ही एमएससी. भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु और वनस्पति विज्ञान में भी प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इनमें भी अधिक सीटें खाली नहीं हैं।
यह सफलता घर-घर संपर्क अभियान, स्कूल भ्रमण, कॅरिअर परामर्श, सोशल मीडिया प्रचार, अभिभावक संवाद और जन-जागरूकता कार्यक्रमों से मिली है। प्राचार्य का कहना है कि महाविद्यालय परिवार की टीम भावना ने मिशन एडमिशन को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। इसका लाभ उठाते हुए छात्र जल्द से जल्द प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह है प्रवेश की स्थिति
बीसीए में कुल सीटें 30, सभी फुल
एमएससी- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु और वनस्पति विज्ञान में 20-20 सीटें, प्रत्येक में करीब 17 से 18 सीटों पर प्रवेश हो चुके।
बीएससी कृषि में सीटें-120, 115 सीटों पर हो चुके प्रवेश।
बीए, बीएससी.बायो, एमए और बीकाॅम में प्रवेश शेष हैं।
विश्वविद्यालय कानपुर से 500 प्रवेश का लक्ष्य दिया गया है।