{"_id":"6a5fc2102bc33728e30e281c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154203-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
फोटो-22- सुजीत गौतम (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर थाने से 500 मीटर पहले तेज हवा चलने से पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर छात्र की मौत हो गई जबकि अलग-अलग बाइक सवार भाई-बहन सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना के 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बिजली निगम और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पेड़ हटवाकर रास्ता साफ करा जाम खुलवाया
थानाक्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी सुजीत (19) पुत्र राममूर्ति गौतम गांव के दोस्त विशाल (14) के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से औरास बाल कटवाने औरास गया था। दुकान पर भीड़ होने से बिना बाल कटवाए और दोनों घर लौट रहे थे। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर औरास थाने से संडीला की ओर 500 मीटर दिनेश के घर के पास दोनों पहुंचे थे तभी अचानक से चिलवल का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से सुजीत, विमल के साथ दूसरी बाइक सवार सीमऊ निवासी अंकित (24) पुत्र बिरजू, उसका भाई अरुण (18) और बहन रिंकी (16) घायल हो गए। तीनों अंकित की किताबें लेने दुकान जा रहे थे।
हादसा देख चालकों ने गाड़ियों को खड़ी कर मौजूद लोगों की मदद से पेड़ के नीचे दबे सभी पांचों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने सुजीत गौतम को मृत घोषित कर दिया। रिंकी की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। बेटे की मौत पर मां रामदेवी, बहन प्रीति अन्य परिजनों के साथ सीएचसी पहुंची। शव देख वह बेहाल हो गईं। मां ने बताया कि सुजीत हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बारिश में पेड़ अचानक गिरने से घटना हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
छात्र ने बचने का किया प्रयास, अधिक ब्रेक लगाने से नहीं बढ़ी सकी बाइक
औरास। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुजीत गौतम खुद बाइक चला रहा था। बाइक की रफ्तार भी तेज थी। अचानक उसने पेड़ को गिरता देखा बचने के प्रयास में बाइक में फुल ब्रेक लगा दी लेकिन बाइक का टायर फिसलते हुए उसी पेड़ के नीचे आकर ही रुका। अनुमान है कि अगर ब्रेक न लगाता तो शायद वह पेड़ के आगे निकल जाता और उसकी जान बच सकती थी। बाइक सवारों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।