{"_id":"6a6114e2c42ec55f4601838c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154228-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जमीन की रंजिश में भिड़े, महिला सहित छह घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जमीन की रंजिश में भिड़े, महिला सहित छह घायल, दो गंभीर
विज्ञापन
फोटो-2- मियागंज सीएचसी में भर्ती मारपीट में घायल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। मुन्नूखेड़ा गांव में जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मुन्नूखेड़ा निवासी कल्लू सिंह ने जून में जमीन बंटवारे को लेकर सफीपुर तहसील में वाद दायर किया था। इसी को लेकर पड़ोसी राजेश सिंह रंजिश मानते हैं। मंगलवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और लाठी डंडे चले। एक पक्ष से कल्लू (55), उनकी पत्नी नीतू (48), बेटा मनीष (30), बेटी शिवानी (18) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजेश सिंह (55) और बेटी कोमल सिंह (27) घायल हो गईं। सभी को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कल्लू और राजेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।