{"_id":"6a61159d01d3157b270de89e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154244-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से दूधिए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से दूधिए की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही क्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास मंगलवार की रात साइकिल सवार दूधिए को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
दही थानाक्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी कमलेश लोधी (50) दूध बेचने का काम करते थे। मंगलवार की शाम सात बजे दूध देने जाने के लिए साइकिल से निकले थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी आशा, बेटे अनुज और मनीष बेहाल हैं।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।