फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: संदिग्ध हालात में झुलसा प्रॉपर्टी डीलर, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13-झुलसे हृदयेश को एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन। संवाद
उन्नाव। शहर के खजुरिहा बाग मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध हालात में झुलस गया। बचाने में दूसरी पत्नी रानू के हाथ भी झुलस गए। पहली पत्नी की बेटी सोनम की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे प्रापर्टी डीलर को कानपुर उर्सला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खजुरिहा बाग निवासी प्रॉपर्टी डीलर हृदयेश कुमार तिवारी (58) घर पर थे। सोनम ने बताया कि पिता के साथ उनकी दूसरी पत्नी रानू, रानू का भाई प्रमोद और रानू की बहन की बेटी मौजूद थी। पिता और रानू के बीच एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था। सोनम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे उसे पता चला कि इन लोगों ने पिता पर डीजल डालकर आग लगा दी। उस समय वह शिवनगर मोहल्ले में साइबर कैफे में रुपये निकालने गई थी। उसके पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे हृदयेश और रानू को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हृदयेश का प्राथमिक उपचार किया लेकिन 90 फीसदी शरीर जल जाने से उन्हें कानपुर उर्सला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी रानू ने बताया कि हृदयेश की पहली पत्नी की मृत्यु 18 जून 2023 को हुई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में उसका विवाह हृदयेश से हुआ। शादी के समय हृदयेश ने उसे एक प्लॉट देने का वादा किया था। उसी की रजिस्ट्री आज होनी थी। हृदयेश ने ही रानू के भाई और बहन की बेटी को गवाही के लिए बुलाया था। रानू का आरोप है कि हृदयेश ने उससे 35000 रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदयेश ने खुद लगाई आग : रानू
रानू के अनुसार उसके भाई और भांजी ने सीधे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने की बात कही थी। इस पर हृदयेश ने उन्हें पहले घर आने के लिए कहा। उनके घर आने के बाद हृदयेश खुद बाथरूम में गए। वहां उन्होंने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। जलते हुए बाथरूम से बाहर निकले तो उसने आग बुझाने की कोशिश की। इससे उसके हाथ भी झुलस गए। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हृदयेश के दामाद और साले से पूछताछ कर रही है। पुलिस को जो भी तथ्य मिलेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रानू की ये है तीसरी शादी
घायल हृदयेश की दूसरी पत्नी रानू ने बताया कि यह उनकी तीसरी शादी थी। बताया कि पहली शादी के कुछ दिन बाद ही पति साधु बन गए थे। वह घर छोड़कर चले गए। उसके बाद दूसरी शादी कर ली, बाद में उनकी भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह उनकी तीसरी शादी थी। जिस प्लॉट को लेकर विवाद हुआ है, उसे उन्होंने खुद देने की बात कही थी।

फोटो-13-झुलसे हृदयेश को एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन। संवाद

फोटो-13-झुलसे हृदयेश को एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed