{"_id":"6a68f883c4ddfc50e907d8c7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154588-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्र की मौत के 28 दिन बाद तीन दोस्तों पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्र की मौत के 28 दिन बाद तीन दोस्तों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटामुजावर। गौरिया कला गांव के पास 30 जून को दोस्तों के साथ गए डी-फार्मा छात्र अनिल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता सुरेश कुमार ने अब तीन दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सुरेश कुमार ने बेहटामुजावर पुलिस को बताया कि बेटा अनिल 30 जून की रात नौ बजे गांव के दोस्तों के साथ गया था। रात एक बजे तक घर नहीं लौटा। रात दो बजे एक दोस्त की मां ने अनिल के घायल होने की सूचना दी। अनिल को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।
उस समय दोस्तों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव दफन करवा दिया था। सुरेश कुमार को बाद में पता चला कि गौरियाकला गांव के पास बेटे के साथ कुछ गलत हुआ था। अब वह बेटे का शव खोदवाकर पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सुरेश कुमार की तहरीर पर अनिल के दोस्तों अरविंद, रामसागर और रजनीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव खोदवाने की कार्रवाई मजिस्ट्रेट स्तर से होती है। मजिस्ट्रेट से आदेश मिलने पर शव खोदवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।