{"_id":"6a68f97c04588c58b90c48e0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154598-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से मिल की सोशल मीडिया पर धमकी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से मिल की सोशल मीडिया पर धमकी की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से मिलकर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद वह थाने पहुंची और एसओ से भी मिली। थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल लिंक की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दिल्ली में रह रही माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार की दोपहर पहले एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी जयप्रकाश सिंह से मिलकर बताया कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ गलत लिखा जा रहा है, यही नहीं उसे धमकी भी दी जा रही है। इसकी जांच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने थाने जाकर तहरीर देने की बात कही। पीड़िता थाने भी पहुंची। वहां भी अपनी व्यथा सुनाई।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कुछ लोगों पर सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की टिप्पणी करने के साथ धमकी देने का आरोप लगाया है। वह पहले गांव गई थी, फिर थाने आई लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। सोशल मीडिया के लिंक की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।