{"_id":"6a68f9411f526dffef078ee4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154605-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो पालियों में 185 छात्र-छात्राओं ने दी कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो पालियों में 185 छात्र-छात्राओं ने दी कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-31-जीआईसी में हुई इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में ब्लैक बोर्ड पर लिखे रोल नंबरों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की जीआईसी में दो पालियों में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में 185 छात्र-छात्राएं दोनों पालियों में शामिल हुए। शाम पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पहले आए प्रश्नपत्र की अपेक्षा यह प्रश्नपत्र कठिन था। हल करने में थोड़ी परेशानी हुई।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले निकले परिणाम से संतुष्ट न होने और बेहतर रिजल्ट की उम्मीद से 199 छात्रों ने हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। हाईस्कूल में 64 और इंटरमीडिएट में 135 छात्र शामिल थे। मंगलवार को शहर के जीआईसी में कड़ी निगरानी के बीच हाईस्कूल के छात्रों की पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक संपन्न कराई गई। पंजीकृत 64 छात्रों में 59 ने परीक्षा दी। पांच ने छोड़ दी।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक हुई। पंजीकृत 135 छात्रों में 126 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। नौ छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्रों में अमना सिद्दिकी और आयुष ने बताया कि बेहतर अंक की उम्मीद में दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन किया था लेकिन इस बार का पेपर पहले की अपेक्षा कठिन आया है। अमना के मुताबिक, अंक नहीं अधिक तो पहले से कम भी नहीं आएंगे जबकि आयुष का कहना है कि नंबर कम हो सकते हैं। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ प्रयागराज बोर्ड से भी निगरानी हुई। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।