{"_id":"6a6ba64bcca1d1f88b0f6e0f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154693-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो- 2-शंकरलाल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। पापरिखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह वृद्ध का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने से शव खिड़की तोड़कर निकाला गया।
मूल रूप से हैबतखेड़ा निवासी शंकरलाल (60) करीब 15 साल से अपनी ससुराल पापरिखेड़ा में रह रहे थे। वह खेती करते थे। बड़े भाई रामसेवक ने बताया कि डेढ़ महीने पहले पत्नी राजेश्वरी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से शंकरलाल परेशान थे। बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। इसके बाद बाहर नहीं निकले। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बहू ने कमरे की खिड़की से देखा तो उनका शव फंदे से लटका था।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े भाई रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शंकरलाल के चार बेटे हैं। इनमें से एक विवाहित है। तीन बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा घर पर बड़ी भाभी के साथ रहता है।