{"_id":"6a6ba5b89dd79577bd09d2d7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154734-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रतिबंधित मांझा फंसने से घायल युवक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रतिबंधित मांझा फंसने से घायल युवक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर
विज्ञापन
फोटो-20- बड़ा चौराहा पर पतंग की दुकान में प्रतिबंधित मांझा की जांच करते अपराध निरीक्षक और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के हरदोई पुल पर प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से घायल श्रमिक की हालत गंभीर है। उसे शहर के निजी अस्पताल से कानपुर भेजा गया है। उधर पुलिस ने घटना के बाद फिर पतंग की दुकानों में प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी सिराज (39) बुधवार की शाम बाइक से मजदूरी कर घर जा रहे थे। हरदोई पुल पर उनके गले में प्रतिबंधित मांझा फंस गया। इससे गला कटने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अभिषेक नामक युवक ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आईसीयू में देर रात तक चले इलाज में सुधार न देख डॉक्टर ने कानपुर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजन रात में ही उसे लेकर कानपुर चले गए।
बृहस्पतिवार को सीओ सिटी विनी सिंह के निर्देश पर अपराध निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा तक संचालित पतंग की दुकानों में जांच की गई, लेकिन प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।
विज्ञापन
सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। अगर कोई इसे बेचते मिला तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घायल युवक के मामले में जांच चलने की बात कही है।