{"_id":"6a72378245f117001106d544","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155089-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रोत्साहन राशि के लिए दो महीने से भटक रहे मेधावी, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रोत्साहन राशि के लिए दो महीने से भटक रहे मेधावी, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल की मेरिट सूची में शामिल छात्रों का सम्मान समारोह होने के बाद उन्हें प्रोत्साहन राशि खाते में पहुंच जाने की बात कही गई थी। दो महीने बीतने के बाद भी राशि न पहुंचने पर छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को अपनी व्यथा बताई। छात्रों के मुताबिक फिर आश्वासन ही दिया गया।
शिकायत करने आए मेधावी छात्रों में अभय अवस्थी ने बताया कि उनका मेरिट सूची में चौथा स्थान था। एक जून को आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने सम्मानित किया था और दूसरे ही दिन खातों में धनराशि पहुंचने का आश्वासन दिया था। लेकिन दो महीने बीत गए अब तक पैसा नहीं आया। इस संबंध में पहले डीआईओएस, सीडीओ के साथ शिक्षक विधायक, सदर विधायक से भी मुलाकात की। फोन पर इन लोगों ने डीआईओएस से बात भी की और जल्द रुपये खाते में आने का आश्वासन देकर चलता कर दिया।
छात्रों का नेतृत्व कर रहे कपिल शर्मा ने बताया कि सूची में 30 टॉपर छात्रों के नाम थे। सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी। बाद में अधिकारियों ने बताया कि केवल 20 छात्रों के लिए ही धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके बाद एक छात्रा को मंच पर सम्मानित किए जाने का हवाला देते हुए कहा गया कि अब केवल 19 छात्रों को ही राशि मिलेगी। ऐसे में छात्र परेशान हैं। इस दौरान आरध्या पटेल, निशी निषाद सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि खातों का वेरिफिकेशन चल रहा है। जिन स्कूलों के छात्र हैं वहां से खाता नंबर चेक कराया जा रहा है, ताकि किसी के खाते में गलत तरीके से धनराशि न चली जाए। अभिभावक या फिर छात्र में जिसका भी खाता होगा, उसके खाते में दो से तीन दिन में प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी।